पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से बचने के लिए के मशहूर शिक्षक खान सर आज शनिवार को पटना सिविल कोर्ट पहुंचे हैं।
पटना: राजधानी के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर फैसल खान उर्फ खान सर खुद सरेंडर कर रहे हैं। कदमकुआं थाने में खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद पटना पुलिस एक्शन में आई। नए FIR के बाद खान सर की गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी। खान सर की तलाश में पटना पुलिस लगातार उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। लेकिन, खान सर को पुलिस ढूंढ़ नहीं पाई। उनका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा।
सिविल कोर्ट पहुंचे फैजल खान
पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से बचने के लिए खान सर आज शनिवार को पटना सिविल कोर्ट पहुंचे। छात्रों के प्रदर्शन और एफआईआर दर्ज होने के बाद फैसल खान उर्फ खान सर ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आत्मसमर्पण का फैसला किया है। वे अपने वकीलों के साथ सीधे सिविल कोर्ट पहुंचे। 'खान ग्लोबल स्टडीज' में तोड़फोड़ और कथित फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद खान सर ने कानूनी रास्ता अख्तियार किया है।
खान सर के छात्र चिंतित
खान सर के छात्र चिंतित हैं कि अगर उन्हें जेल हो जाती है, तो उनकी पढ़ाई और आने वाली परीक्षाओं की तैयारियों का क्या होगा? कोचिंग कैंपस और आसपास के लॉज में रहने वाले छात्र पल-पल की खबरों पर नजर रख रहे हैं। इस केस के एक अन्य आरोपी ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद यादव समर्थक छात्र भी गुस्से में हैं। ऐसे में संभावित टकराव को देखते हुए पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है।
खान सर के चाचा ने खोली पोल
खान सर के चाचा इमरान खान ने खुलासा किया है कि उनकी पढ़ाई अच्छी स्थिति में हुई। लेकिन, वे खुद को बहुत गरीबी से उठकर आने की बात बताते हैं। उन्होंने कहा है कि फैजल खान के पिता फसीर खान कोई काम नहीं करते थे। उन्होंने खान सर को बहुत गंदा प्रवृति का आदमी बताते हुए कहा कि वे अपने सामने किसी को नहीं देखना चाहता है। बहुत महत्वाकांक्षी और नटवरलाल जैसा है। मासूम छात्र इसकी साजिश को समझ नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि उसने जानबूझकर फायरिंग करायी, ताकि उसे व्यूज मिले और धमक बढ़े। शासन-प्रशासन उसे तवज्जो देगा और दूसरा कोचिंग समाप्त हो जाएगा।