प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिंगरौली में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी का

सिंगरौली में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 12 चालकों पर जुर्माना और लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया

सिंगरौली में यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 चालकों पर कार्रवाई की। जुर्माना लगाया गया और लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू की गई।

सिंगरौली में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई 12 चालकों पर जुर्माना और लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया

Singrauli: 12 Drunk Drivers Fined; License Suspension Process Underway |

सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। सिंगरौली जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.) के निर्देश, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया गया।

​मध्यरात्रि में औचक चेकिंग

दिनांक 21-22 जून 2026 की मध्यरात्रि में यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के प्रमुख स्थानों—माजन मोड़, निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराना ट्रैफिक तिराहा—पर औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 120 वाहनों की जांच की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि नशे की हालत में वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ता है और नियंत्रण खोने के कारण गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

​न्यायालय द्वारा जुर्माना और लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही

अभियान के दौरान 12 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से इन वाहनों को ज़ब्त कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ न्यायालय द्वारा इन चालकों पर कुल 1 लाख 5 हज़ार रुपये से अधिक का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। इसके अतिरिक्त, माननीय न्यायालय के आदेशानुसार इन सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को 6 महीने के लिए निलंबित करने हेतु जिला परिवहन कार्यालय (RTO) को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

​यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस का कहना है कि वर्ष 2025 से चलाए जा रहे इस निरंतर अभियान के परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पुलिस ने पुनः सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। 

यह भी पढ़ें:   कोरबा में जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला पर फरसे से जानलेवा हमला के बाद हालत गंभीर, नाबालिग आरोपी हिरासत में

Related to this topic: