प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मथुरा में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे

मथुरा में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे...इन ट्रेनों को किया गया रद्द

Mathura : मथुरा में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. दिल्ली - मुंबई रूट का यातायात रोका गया था. अब 13 घंटे बाद मालगाड़ी के डिब्बों को हटा लिया गया है...

मथुरा में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरेइन ट्रेनों को किया गया रद्द

मथुरा में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे...इन ट्रेनों को किया गया रद्द |

Mathura : मथुरा में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. दिल्ली - मुंबई रूट का यातायात रोका गया था. अब 13 घंटे बाद मालगाड़ी के डिब्बों को हटा लिया गया है. चौथी रेलवे लाइन से डाउन रूट पर रात को ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई. थर्ड लाइन से अप रूट पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई. घटना के बाद ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई. यात्रियों के लिए राहत की खबर है. त्योहार का समय है. लोग अपने घर जा रहे हैं. ट्रेन बाधित होने से लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. 

यह रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त 

डिब्बे पटरी से उतर गए. जिससे रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी. इसमें अप, डाउन, थर्ड लाइन शामिल है. ट्रेनें प्रभावित हुईं. इसमें अप रूट की मेवाड़, हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस, उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस शामिल है. डाउन रूट की पंजाब मेल.

ये ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इसमें 64958 पलवल आगरा कैंट मेमू, 64955 आगरा कैंट टूंडला मेमू, 22470-22469 खजुराहो वंदे भारत, 12002-12001 शताब्दी एक्सप्रेस, 12280-12279 ताज एक्सप्रेस, 20452-20451 सोगारिया इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12050-12049 गतिमान एक्सप्रेस शामिल है.

इससे पहले भी हो चुका है हादसा

मथुरा के जैत और वृंदावन रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे थे. मालगाड़ी के डिब्बे कोयले से लदे हुए थे. आगरा-दिल्ली रूट रुक गया था. रूट को चालू करने में काफी समय लगा था. कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया था. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/resident-security-lapse-helicopter-gets-stuck-in-ditch-while/94931

 

Related to this topic: