प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

समस्तीपुर में शौच के लिए गई 16 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, मां ने दर्ज कराई FIR

नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की मां ने रोसड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

समस्तीपुर में शौच के लिए गई 16 वर्षीय युवती से दुष्कर्म मां ने दर्ज कराई fir

16-Year-Old Girl Assaulted in Samastipur While Out for Sanitation; FIR Filed by Mother |

समस्तीपुर (बिहार)। जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 16 वर्षीया नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां के द्वारा दिए गए आवेदन पर रोसड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

26 जून की सुबह करीब साढ़े छह बजे का है मामला

थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, 26 जून की सुबह करीब साढ़े छह बजे नाबालिग गांव के पास ही खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान मब्बी गांव निवासी रामाकांत महतो के पुत्र छोटू कुमार ने उसे पकड़कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार होने में सफल रहा था।

घटना के बाद पीड़िता काफी डरी-सहमी और मानसिक रूप से आहत

दिए गए आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया है, कि घटना के बाद उनकी पुत्री काफी डरी-सहमी और मानसिक रूप से आहत हो गई। बाद में पूछने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। 

आरोपी की तलाश जारी

इस संबंध में रोसड़ा के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया, कि पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः पूर्व मेदिनीपुर में हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स साइट पर घटना में 16-17 घायल

Related to this topic: