प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

17 वर्षीय किशोरी अचानक लापता

घर से अचानक गायब हुई 17 वर्षीय किशोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अमेठी के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी के अचानक गायब होने से इलाके में हरकंप मच गया।

घर से अचानक गायब हुई 17 वर्षीय किशोरी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

17-Year-Old Girl Goes Missing From Home; Police Register Case |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी 14 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी समय बीतने के बाद जब किशोरी घर पर नहीं दिखाई दी तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

काफी प्रयास के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं

परिजनों ने किशोरी को गांव और आसपास के इलाकों में तलाश किया। इसके अलावा नातेदारी और रिश्तेदारी में भी उसके बारे में जानकारी की गई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने मोहनगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और किशोरी की तलाश कराने की मांग की।

पुलिस से जल्द से जल्द किशोरी का पता लगाने की गुहार

परिजनों का कहना है, कि किशोरी के अचानक घर से चले जाने के बाद से परिवार के लोग परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द किशोरी का पता लगाने की गुहार लगाई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 132(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है तथा उपलब्ध जानकारी के आधार पर किशोरी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः डिज़्नी ने 'Frozen 3' का फर्स्ट लुक जारी किया, इस बार एना और एल्सा करेंगी एक नए विलेन का सामना

Related to this topic: