प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नरसिंहपुर में बड़ा सड़क हादसा

नरसिंहपुर में टायर फटने से पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, 19 घायल

नरसिंहपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ढिगसरा तिराहे के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमे लगभग 19 लोगो के घायल होने कि जानकारी मिली है।

नरसिंहपुर में टायर फटने से पलटी मजदूरों से भरी पिकअप 19 घायल

19 Injured as Pickup Overturns on NH-44 in Narsinghpur |

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। नरसिंहपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ढिगसरा तिराहे के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमे लगभग 19 लोगो के घायल होने कि जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरमान क्षेत्र से महिला मजदूरों को लेकर एक पिकअप वाहन मूंग की कटाई के लिए ग्राम बिंदली जा रहा थी।

मोड़ पर अचानक फटा पिकअप का टायर

जैसे ही वाहन एनएच 44 पर ढिगसरा तिराहे के पास पहुंचा, तभी तेज गति में मोड़ पर उसका टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप बीच सड़क पर पलट गया। वाहन पलटते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। वाहन में सवार एक प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि पिकअप वाहन में लगभग 30 से 35 मजदूर सवार थे।

घायल मजदूरों का जिला अस्पताल में इलाज जारी

गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वही घटना के बाद 19 मजदूरों को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां पर सभी का ईलाज जारी है। पुलिस ने सूचना मिलने पर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: श्रीराम कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर चढ़कर बरसाईं गोलियां, एक घायल

Related to this topic: