प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

19 साल का चोर गिरफ्तार, 5 लाख जेवर चोरी

रातों-रात 5 लाख के जेवर चोरी करने वाला 19 वर्षीय शातिर चोर गिरफ्तार

सिंगरौली: जिले के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रातों-रात 5 लाख के जेवर चोरी करने वाला 19 वर्षीय शातिर चोर गिरफ्तार

19-year-old thief arrested for stealing jewellery worth ₹5 lakh overnight |

सिंगरौली {मध्य प्रदेश}: जिले के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

रात में घर में घुसकर की थी चोरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी राजेन्द्र प्रसाद शाह, निवासी गहिलगढ़ (पश्चिम), थाना विन्ध्यनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 जून 2026 की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। अगली सुबह उठने पर घर के दरवाजे खुले मिले और अंदर रखे कीमती जेवरात गायब थे। अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर चोरी करने के मामले में विन्ध्यनगर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) एवं 305(a) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा आरोपी

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की गई। जांच के दौरान 2 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि पचखोरा, बैढ़न निवासी अमन कुमार बर्मा (19) चोरी के सोने-चांदी के जेवर बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

5 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 1200 ग्राम चांदी के जेवर (करधन, पनवा, कड़ा, हसुली, बिछिया और सिक्के) तथा 14 ग्राम सोने के आभूषण (अंगूठी, लॉकेट और मंगलसूत्र) बरामद किए। जब्त किए गए जेवरों की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है।

जेल भेजा गया आरोपी, अन्य की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपी अमन कुमार बर्मा को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस चोरी की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े: अमेठी में सूखे कुएं में मिला किराना व्यापारी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Related to this topic: