प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भिंड में तेज रफ्तार बस खेत में पलटी

भिंड में शराब के नशे में चालक के बेहोश होने से पलटी अनियंत्रित बस, स्कूली छात्रों समेत 20 घायल

भिंड के रावतपुरा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से सवारियों से भरी बस खेत में पलट गई।

भिंड में शराब के नशे में चालक के बेहोश होने से पलटी अनियंत्रित बस स्कूली छात्रों समेत 20 घायल

20 Injured as Bus Overturns in Bhind Due to Drunk Driver |

भिंड (मध्य प्रदेश)। रावतपुरा थाना क्षेत्र के जैतपुरा मोड़ के पास एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दबोह से लहार की ओर आ रही सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटी। जिससे से बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूल-कोचिंग के छात्र सहित करीब 20 लोग घायल हुए हैं। 

नशे में था ड्राइवर, स्टीयरिंग से नियंत्रण छूटने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और बस में मौजूद सवारियों के अनुसार, बस में रोजाना की तरह स्कूल और कोचिंग पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं और कई बुजुर्ग भी सवार थे, जो इस भयानक हादसे का शिकार होकर घायल हो गए। बस में सफर कर रही सवारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बस का ड्राइवर अत्यधिक शराब के नशे में था और वाहन को बेहद तेज गति से चला रहा था। नशे की हालत में ड्राइवर अचानक बस में ही नीचे गिर गया और उसका नियंत्रण स्टीयरिंग से हट गया, जिससे बस बेकाबू होकर सीधे खेतों में जा पलटी।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, 3 गंभीर ग्वालियर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर सिविल हॉस्पिटल लहार पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, इनमें से 3 गंभीर रूप से घायल लोगों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   बिजनौर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Related to this topic: