उत्तरकाशी के ऑडेन कोल और कालिंदी पास क्षेत्र में बर्फबारी में फंसे 29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू कर हर्षिल हेलिपैड पर प्राथमिक उपचार दिया गया।
उत्तरकाशी (उत्तराखंड)। ऑडेन कोल से 29 ट्रैकर्स का हेली रेस्क्यू, सभी की हालत सामान्य - हर्षिल हेलिपैड लाकर सभी ट्रैकर्स को प्राथमिक उपचार दिया गया। कालिंदी पास क्षेत्र में भी हेली रेस्क्यू अभियान जारी है। इसके अलावा, कालिंदी पास क्षेत्र में भी हेली रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। ऑडेन कोल (Auden's Col) क्षेत्र से सभी 29 ट्रैकर्स का सफलतापूर्वक हेली रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू किए गए सभी ट्रैकर्स को हर्षिल हेलिपैड पर लाने के उपरांत प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। सभी ट्रैकर्स का स्वास्थ्य सामान्य है। प्राथमिक उपचार के पश्चात सभी ट्रैकर्स अपने-अपने गंतव्य के लिए सुरक्षित रूप से प्रस्थान कर चुके हैं।
दिल्ली से ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया राहत एवं बचाव अभियान का जायजा, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उत्तरकाशी के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए ट्रैकर्स एवं पोर्टर की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर, उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली।
खराब सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में गए प्रत्येक पयर्टक को सकुशल, उनके घरों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पयर्टकों को चिकित्सीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाए, साथ ही उनके भोजन सहित अन्य आवश्यकताओं का भी समुचित प्रबंधन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाला प्रत्येक तीर्थ यात्री और पयर्टक हमारा अतिथि है। अत: प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करना राज्य का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने विगत दिनों बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेकर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा। उन्होंने बंद सड़कों को खोलने और बरसात के कारण खराब सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित त्यागपत्र को ‘फर्जी’ बताया