प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जान लेने की कोशिश करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर में फायरिंग कर जान लेने की कोशिश करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 6 जिंदा कारतूस

देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

सहारनपुर में फायरिंग कर जान लेने की कोशिश करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बरामद किए 6 जिंदा कारतूस

3 Arrested in Deoband Attempted Murder Case, 6 Live Cartridges Seized |

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। जिले के देवबंद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर के 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जबकि घटना स्थल से पहले ही 2 खोखा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 भी बढ़ा दी गई है।

युवक ने थाने में दी फायरिंग की शिकायत

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई को ग्राम खेड़ी आशा निवासी विशाल ने थाना देवबंद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसे और उसके दोस्तों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वांछित आरोपियों को देवबंद क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आज तीनों वांछित आरोपियों को देवबंद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनवरपुर माजरा निवासी नीशू पुत्र नाथीराम, पन्नू उर्फ विशेष पुत्र कुलदीप उर्फ भगत व बहादरपुर निवासी विशु उर्फ रिशू पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई है।

अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, कांस्टेबल अरविंद कुमार, कांस्टेबल बृजेश कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल अंकित कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 

यह भी पढ़े:   लकड़ी व्यापारी से हर महीने 15 हजार की वसूली! जानें कैसे ACB के जाल में फंसे घूसखोर रेंजर और ड्राइवर

Related to this topic: