झांसी में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। एसएसपी विकास कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन दरोगा समेत 44 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
झांसी: झांसी में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। एसएसपी विकास कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन दरोगा समेत 44 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।
कई दिनों से मिल रही थीं शिकायतें
बताया जा रहा है कि इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच कराई और इसके बाद सोमवार देर रात कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में उल्दन के बंगरा चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रताप तिवारी, टोडी फतेहपुर से उपनिरीक्षक पवन पांडेय और टहरौली से अश्वनी कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल हैं।
कई थानों के पुलिसकर्मी शामिल
इसके अलावा कोतवाली, उल्दन, चिरगांव, शाहजहांपुर, सीपरी बाजार, महिला थाना, प्रेमनगर, नवाबाद सहित कई थानों से जुड़े पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी विकास कुमार के मुताबिक, इनमें से कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। शिकायतों की जांच के बाद यह कदम उठाया गया है।
ये भी पढ़ें: पीलीभीत में ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप, वायरल वीडियो की जांच में जुटे अधिकारी