प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मुर्शिदाबाद जिले में मिले 55 सॉकेट बम

मुर्शिदाबाद जिले में मिले 55 सॉकेट बम

Murshidabad : बांग्लादेश की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अलग-अलग थाने की पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारकर कुल 55 सॉकेट बम जब्त कर उसे निष्क्रिय दिया।

मुर्शिदाबाद जिले में मिले 55 सॉकेट बम

मुर्शिदाबाद जिले में मिले 55 सॉकेट बम |

Murshidabad : बांग्लादेश की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अलग-अलग थाने की पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारकर कुल 55 सॉकेट बम जब्तकर उसे निष्क्रिय दिया। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारा और साकेट बमों को अपने कब्जे में लिया। बम रखने वाले अपराधियों के बारे में छानबीन की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस चौसकी बढ़ा दी गई है।  

मुर्शिदाबाद के पुलिस अघीक्षक (एसपी) कुमार शनि राज के अनुसार रानीतला पुलिस थाने की पुलिस ने बलिग्राम ग्राम पंचायत के तहत बरियानगर के पास एक तालाब में तीस बम जब्त किए। बाद में जब्त किए गए बमों को निष्क्रिय कर दिया गया। डोमकल थाने की पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर  मेहिदीपाड़ा-बरतनाबाद रोड पर मेहिदीपाड़ा में बास की झाड़ी में 25 साकेट बम जब्त दिया और बाद में उसे निष्क्रिय किया। 

मुर्शिदाबाद जिले में बांग्लादेश की सीमा से सटे इलाकों में..

जिले की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले में बांग्लादेश की सीमा से सटे इलाकों में एसआइआर की वजह से पुलिस की गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। जिले की पुलिस ने अपराध के मामले में कई ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो बांग्लादेश के रहने वाले है और मुर्शिदाबाद जिले में अवैध ढंग से आकर यहां के अपराधियों को साथ अपराध करते थे। इसी कड़ी में रानीतला और डोमकल इलाके में बम मिलने की घटना को देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/kangana-statement-on-rahul-gandhi-there-is-no-strength-in-character/100653

Related to this topic: