प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चंदौली: काली मंदिर से 6 घंटे चोरी

चंदौली में माँ काली मंदिर से 6 पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के उदयपुरा स्थित प्राचीन माँ काली मंदिर से अज्ञात चोर 6 पीतल के घंटे चुरा ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है, पुलिस जांच में जुटी है।

चंदौली में माँ काली मंदिर से 6 पीतल के घंटे चोरी ग्रामीणों में आक्रोश पुलिस जांच में जुटी

Temple Security |

चंदौली {उत्तर प्रदेश} : शहाबगंज थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव स्थित प्राचीन माँ काली मंदिर में मंगलवार देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई। अज्ञात चोर मंदिर परिसर में लगे 6 पीतल के बड़े घंटे काटकर अपने साथ ले गए। बुधवार सुबह जब श्रद्धालु और ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घंटों के गायब होने की जानकारी हुई। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।

आस्था के केंद्र को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, उदयपुरा का माँ काली मंदिर क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए आते हैं। मंगलवार देर रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसे और वहां लगे छह बड़े पीतल के घंटों को काटकर फरार हो गए।

सुबह खुली चोरी की वारदात

बुधवार सुबह दौड़ लगाने पहुंचे कुछ युवकों ने सबसे पहले मंदिर में घंटों के गायब होने की सूचना ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीण नाराज

ग्रामीणों का कहना है कि चकिया सर्किल क्षेत्र में पिछले कुछ समय से मंदिरों को निशाना बनाकर लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि एक दिन पहले ही इलिया थाना क्षेत्र के एक मंदिर से भी घंटा चोरी होने की घटना सामने आई थी, जिससे लोगों में भय और नाराजगी बढ़ गई है।

सुरक्षा बढ़ाने और गिरफ्तारी की मांग

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े: वाराणसी में अखिलेश यादव के पोस्टर से सियासी हलचल, राम मंदिर विवाद पर दिया राजनीतिक संदेश

Related to this topic: