प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तेज रफ्तार गैस वाहन ने बोलेरो को मारी टक्कर

बहराइच में तेज रफ्तार गैस वाहन ने बोलेरो को मारी टक्कर, महिलाएं और बच्चे समेत 7 लोग घायल

बहराइच में गोंडा-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार गैस वाहन और बोलेरो की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

बहराइच में तेज रफ्तार गैस वाहन ने बोलेरो को मारी टक्कर महिलाएं और बच्चे समेत 7 लोग घायल

7 Injured as Gas Vehicle Hits Bolero in Bahraich |

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित यादव ढाबा के पास एक तेज रफ्तार एचपी गैस वाहन ने सामने से आ रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद गैस वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

बोलेरो में सवार थे सात लोग, हुए घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो संख्या यूपी 43 एएच 8467 बहराइच की ओर से आ रही थी। इसी दौरान गोंडा की तरफ जा रहे एचपी गैस वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में चांदनी सिंह, सतीश कुमार दूबे, रोशनी, सालू सिंह समेत कुल सात लोग घायल हो गए।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा

घटना की सूचना मिलते ही विशेश्वरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) विशेश्वरगंज भेजवाया। सीएचसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में चांदनी सिंह, सतीश कुमार दूबे, रोशनी और सालू सिंह के नाम की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

यह भी पढ़ेंः   झालावाड़ में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को 20 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 12 हजार रुपये जुर्माना

Related to this topic: