उज्जैन में आठ साल बाद राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय इसकी मेजबानी करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे।
उज्जैन। उज्जैन में आठ साल बाद राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय इसकी मेजबानी करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। आज (8 जनवरी) मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय उत्सव में प्रदेश के 24 विश्वविद्यालयों से 800 से अधिक युवा इसमें शामिल होंगे। इस आयोजन में प्रदेश के 24 शासकीय विश्वविद्यालय को आमंत्रित किया गया है। इसमे से 16 विश्वविद्यालय की प्रविष्ठियां प्राप्त हो चुकी हैं।
10 फरवरी तक चलेगा युवा उत्सव का आयोजन
यह आयोजन 8 से 10 फरवरी तक चलेगा। इसमें 800 युवा 22 विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसमें सास्कृतिक, साहित्यिक और ललित कला से संबंधित प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। पिछली बार 2017 में हुए युवा उत्सव में 400 से अधिक प्रतिभागी ने भाग लिया था। इस बार यह संख्या और अधिक होने की उम्मीद है। इस बार इसकी थीम अहम है। यह भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित है। सभी प्रविष्ठियां यथा नृत्य, गायन, नाटक, साहित्य या ललित कला भारतीय संस्कृति और विरासत पर आधारित होगा। इसी लिए इसे युवा का लघु कुंभ कहा जा रहा है।
सम्राट विक्रमादित्य विवि के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं है। बल्कि अतिथि देवो भवः की परंपरा से भी विद्यार्थियों को परिचित करना उद्देश्य है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/bangladesh-to-buy-jf-17-aircraft-from-pakistan/104085
पाकिस्तान से जेएफ 17 विमान खरीदेगा बांग्लादेश, जल्द डिलीवरी का मिला आश्वासन