प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर की गई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर 5 बाइक चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पुलिस ने 5 बुलेट वाहनों से मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की और वाहन चालकों से मानक साइलेंसर लगाने की अपील की।

छत्तीसगढ़ में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर 5 बाइक चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

Action taken against modified silencer |

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में सूरजपुर शहर की सड़कों पर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट दौड़ाना वाहन चालकों को भारी पड़ गया। आमजन, बुजुर्गों और बच्चों को होने वाली परेशानी और ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए सूरजपुर यातायात पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर 5 बुलेट वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।

मौके पर ही निकलवाए साइलेंसर

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान 5 बुलेट वाहन ऐसे मिले, जिनमें निर्धारित मानक के स्थान पर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाए गए थे। पुलिस ने मौके पर ही वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए और संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।

क्या है इस कार्रवाई का उद्देश्य?

सूरजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर के स्थान पर तेज आवाज वाला मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और शहर में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था बनाए रखना है।

मॉडिफाइड साइलेंसर हटाकर मानक साइलेंसर लगाने की अपील

यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय ने बुलेट एवं अन्य वाहन चालकों से अपील की है कि अगर उनके वाहनों में तेज आवाज वाले या मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हैं, तो पुलिस कार्रवाई का इंतजार न करें। ऐसे साइलेंसर स्वयं हटवाकर कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर लगवाएं। उन्होंने कहा कि बुलेट की पहचान उसकी तेज आवाज से नहीं, बल्कि चालक की जिम्मेदारी और सुरक्षित ड्राइविंग से होती है। वाहन में केवल स्टाइल या तेज आवाज के लिए अनावश्यक बदलाव न करें। नियमों का पालन करें और सड़क पर दूसरे लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा का भी ध्यान रखें। 

ये भी पढे़ं- राजस्थान में 64 वर्षीय दादी को पालकी में बैठाकर काव्यऋषि कुंड पहुंचे 3 पोते

Related to this topic: