प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मां के बाद पिता भी गए, बेसहारा हुए 8 बच्चे

एक महीने पहले मां, अब पिता भी छोड़ गए साथ... 8 मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

बहराइच जनपद के नानपारा क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। शौच से घर लौट रहे 36 वर्षीय जंगली पुत्र छंगा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

 एक महीने पहले मां अब पिता भी छोड़ गए साथ 8 मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

After Mother, Father Dies Too, 8 Children Left Alone |

बहराइच: बहराइच जनपद के नानपारा क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। शौच से घर लौट रहे 36 वर्षीय जंगली पुत्र छंगा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल जंगली को नानपारा सीएचसी से बहराइच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बच्चों सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

नहर के पास बाइक ने मारी टक्कर

घटना 5 अक्टूबर की देर रात नानपारा क्षेत्र के मथुरा सिसवारा गांव के पास नहर पर हुई। बताया गया कि जंगली शौच से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बहराइच रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।

एक महीने पहले प्रसव के दौरान हुई थी पत्नी की मौत

जंगली के परिवार पर दुखों का पहाड़ पहले ही टूट चुका था। करीब एक माह पहले उसकी पत्नी की आठवें बच्चे को जन्म देते समय मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद जंगली ही अपने आठों बच्चों का सहारा था। अब पिता की भी मौत हो जाने से आठ मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं।

बच्चों के पालन-पोषण पर खड़ा हुआ संकट

जंगली परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। एक महीने के भीतर मां और पिता दोनों को खो चुके बच्चों की हालत देखकर ग्रामीण भी गमगीन हैं।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और बाइक सवार के संबंध में पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें: अजनौरा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, ग्रामीणों में चर्चा

Related to this topic: