प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

गंगाजल से घर का शुद्धिकरण

ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास का गंगाजल से शुद्धिकरण, कांग्रेस के प्रदर्शन से आहत हुआ परिवार

आगरा में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया। परिवार ने इस घटना पर दुख जताया है।

ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास का गंगाजल से शुद्धिकरण कांग्रेस के प्रदर्शन से आहत हुआ परिवार

Purification of CEC's ancestral home |

आगरा (उत्तर प्रदेश)। आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विजयनगर स्थित पैतृक आवास का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं ने शंखनाद किया और पूरे घर को गंगाजल से शुद्ध किया।

माता-पिता ने जताया गहरा दुख

इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की माता सत्यवती और पिता सुबोध गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ज्ञानेश कुमार की माता सत्यवती ने कहा कि 28 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया और गद्दार तथा वोट चोरी जैसे शब्द लिखे, जिससे वह बेहद आहत हुई हैं।

परिवार की छवि खराब करने का आरोप

वहीं, पिता सुबोध गुप्ता ने कहा कि उनका बेटा देश की सेवा कर रहा है। कांग्रेस को प्रदर्शन करना था तो दिल्ली में उनके घर के बाहर प्रदर्शन करते। आगरा स्थित पैतृक आवास के बाहर प्रदर्शन से परिवार की छवि खराब हुई है। धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: 'ज्ञानेश, हो गया भाई। अब इस्तीफ़ा देने का समय आ गया है': राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त पर तीखा तंज

Related to this topic: