लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में महिला अपराधों पर फिर सरकार को घेरा है।
अखिलेश ने महिला अपराधों पर सरकार को घेरा
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में महिला अपराधों पर फिर सरकार को घेरा है। उनका कहना था कि भाजपा की ओर से प्रस्तुत एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, महिलाएं बड़े पैमाने पर असुरक्षित हैं। भाजपा अपनी विफलता छिपाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक उत्पीड़न और अन्याय लगातार हो रहा है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। जिन विभागों को उत्तर प्रदेश के लोगों को सुविधाएं और सहायता प्रदान करनी चाहिए। भाजपा के नौ साल के शासन में हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।