प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अखिलेश यादव ने सपा विधायकों किया संबोधित

अखिलेश यादव का दावा, 2027 में बनेगी सपा सरकार; महिलाओं को हर साल ₹40 हजार पेंशन का ऐलान

अखिलेश यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने महिलाओं को ₹40 हजार सालाना पेंशन और रोजगार के लिए ₹2 लाख देने की बात कही।

अखिलेश यादव का दावा 2027 में बनेगी सपा सरकार महिलाओं को हर साल ₹40 हजार पेंशन का ऐलान

Akhilesh Yadav addresses SP MLAs in Lucknow |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक आज पार्टी प्रदेश मुख्यालय के लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। अखिलेश यादव ने विधायकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को तैयार है। 

समाजवादी पार्टी को जनता का भारी समर्थन है। भाजपा सरकार के कुशासन से अब जनता ऊब गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सŸाा से हटना तय हो गया है।

जनता बदलाव को तैयार, 2027 में सपा सरकार: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का गठबंधन 2027 विधानसभा चुनाव में भी रहेगा। समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, विधायकों को सकारात्मक बातें करना है। अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना है। जनता के बीच रहना है। पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और कार्यों को लोगों के बीच पहुंचाना है। समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में हर जिले का घोषणापत्र बनाएगी और उसे लागू करेगी। 

महिलाओं को हर साल ₹40 हजार पेंशन दिया जाएगा। साथ ही रोजगार के लिए महिलाओं को दो-दो लाख रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादे करती है। कोई वादा पूरा नहीं करती हैं। जनता जानती है कि समाजवादी पार्टी अपने वादे पूरे करती है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, किसानों के मुआवजे में भेदभाव का आरोप

Related to this topic: