प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 फरवरी...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 फरवरी को करेंगे मायापुर का दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 फरवरी को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के मायापुर जाएंगे और वहां इस्कॉन के मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 फरवरी को करेंगे मायापुर का दौरा

फाइल फोटो |

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 फरवरी को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के मायापुर जाएंगे और वहां इस्कॉन के मंदिर का उद्घाटन करेंगे। उनका मायापुर का पहला दौरा है। इससे पहले पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त मायापुर आने का उनका कार्यक्रम था लेकिन वह स्थगित हो गया था।

अमित शाह के दौरे से सनातनियों की एकजुटता होगी मजूबत

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मायापुर दौरे से वैष्णवों और सनातनियों की एकजुटता मजूबत होगी। मायापुर में वैष्णवो ओर सनातनी उनसे मुलाकात करेंगे।

भाजपा पर धर्म की राजनीति करने का आरोप

टीएमसी नेता व प्रवक्ता जयप्रकाश मजुमदार ने भाजपा पर धर्म की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मायापुर दौरे का विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस राज्य के लोग इतना सचेत हैं कि चुनाव और  धर्म की राजनीति को समझते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-clears-path-for-two-new-universities/143958

यूपी में दो नए विश्वविद्यालयों का रास्ता साफ, भदोही और शाहजहांपुर को बड़ी सौगात

Related to this topic: