प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ASI ने रिसॉर्ट में घुसकर युवक को पीटा और...

ASI ने रिसॉर्ट में घुसकर युवक को पीटा और दी जान से मारने की धमकी

आष्टा। सिहोर जिले के आष्टा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पीपलरावां थाने में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पर...

asi ने रिसॉर्ट में घुसकर युवक को पीटा और दी जान से मारने की धमकी

ASI ने रिसॉर्ट में घुसकर युवक को पीटा और दी जान से मारने की धमकी |

आष्टा। सिहोर जिले के आष्टा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ पीपलरावां थाने में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पर एक युवक के साथ मारपीट करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

क्या है मामला?

आरोपी है कि ASI बिना वर्दी हाथ में डंडा लेकर आष्टा के एक रिसॉर्ट में दाखिल हुआ। बताया जा रहा है कि ASI ने युवक पर एक चेक बाउंस का केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया।दबाव बनाने के दौरान ASI ने युवक के साथ मारपीट की और उसे भद्दी गालियां भी दीं। घायल युवक को उपचार के लिए आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना जावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक रिसॉर्ट की है। पुलिस विभाग द्वारा इस मामले में जाँच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mamata-angry-over-pune-worker-killing/140525
 

Related to this topic: