औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 43 लोग गिरफ्तार हुए। 13 अभियुक्त न्यायिक हिरासत में भेजे गए और शराब समेत अन्य सामान बरामद किया गया।
औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस क्रम में शनिवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। कार्रवाई में कुल 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 13 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
शराब, बाइक और मोबाइल बरामद, 1000 लीटर महुआ घोल नष्ट
जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म के मामले में एक, दहेज हत्या में एक, हत्या के प्रयास में पांच, मद्य निषेध अधिनियम के तहत चार तथा अन्य मामलों में 32 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इस दौरान 70 लीटर देसी शराब, एक बाइक, दो मोबाइल बरामद किया गया है तथा 1000 लीटर महुआ घोल विनिष्ट किया गया है। 28 वारंट का निष्पादन किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 947 वाहनों की जांच की गई जिसमें 63500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई।
कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती जारी
पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ साथ अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय के साथ कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़े: बांदा में दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत छह पर मुकदमा