औरंगाबाद पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया।
बिहार: औरंगाबाद पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। गुरुवार रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 48 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 21 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है।
रंगदारी, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान रंगदारी के मामले में 4, दुष्कर्म के मामले में 1, हत्या के प्रयास में 2, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 7 और अन्य मामलों में 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि अपराध और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
वाहन जांच में 1057 वाहनों की हुई जांच
अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन जांच भी की। इसमें कुल 1057 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर 10,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा पुलिस ने 33 वारंटों का निष्पादन भी किया।
अवैध शराब भट्ठियों पर भी कार्रवाई
पुलिस अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस दौरान दो तसला और एक भट्ठी को ध्वस्त किया गया, वहीं करीब 2000 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया।
पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि अभियान के दौरान पकड़े जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को नशा तस्करी या किसी अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
यह भी पढ़े: झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों की 2.28 करोड़ की संपत्ति फ्रीज