प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

औरंगाबाद में देर रात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

औरंगाबाद में देर रात पुलिस ने भारी मात्रा में किया शराब बरामद, 39 गिरफ्तार

औरंगाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच अभियान में 39 लोग गिरफ्तार हुए। 1120.20 लीटर शराब, वाहन और अन्य सामग्री बरामद हुई, जबकि 12 अभियुक्त न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

औरंगाबाद में देर रात पुलिस ने भारी मात्रा में किया शराब बरामद 39 गिरफ्तार

Aurangabad Vehicle Check: 39 Arrested, Liquor and Illegal Items Seized |

औरंगाबाद (बिहार)। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश पर सोमवार की देर रात जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अन्य अवैध सामग्रियों की तस्करी पर रोक लगाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। अभियान के फलस्वरूप जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 12 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

हत्या के प्रयास और मद्य निषेध मामलों में 39 गिरफ्तार

पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हत्या के प्रयास में चार, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 10 तथा अन्य मामलों में 25 लोगों की गिरफ्तारी की गई।

शराब बरामदगी के साथ 1358 वाहनों की हुई जांच

279 लीटर देसी शराब, 841.20 लीटर विदेशी शराब, एक बाइक, एक ई-रिक्शा एवं एक कार बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1358 वाहनों की जांच की गई जिसमें 139500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। इसी क्रम में 45 वारंट एवं एक कुर्की का निष्पादन किया गया है। 

साइबर पुलिस ने 27 हजार रुपये किए रिकवर

इसके अलावा साइबर थाना की पुलिस द्वारा 27000 रूपये रिकवर, एक भट्ठी ध्वस्त तथा 2000 लीटर महुआ पास विनिष्ट किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए पुलिस की सक्रियता के साथ विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  चंदौली में गिट्टी लदे ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक की मौत

Related to this topic: