प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अयोध्या के खनन निरीक्षक पाठक चन्द्रशेखर रामानुज...

अयोध्या के खनन निरीक्षक पाठक चन्द्रशेखर रामानुज निलंबित

अयोध्या में तैनात खनन निरीक्षक पाठक चन्द्रशेखर रामानुज को अवैध खनन व परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में विफल होने और घोर लापरवाही के मामले में निलंबित करते हुए मुख्यालय लखनऊ सम्बद्ध कर दिया गया है।

अयोध्या के खनन निरीक्षक पाठक चन्द्रशेखर रामानुज निलंबित

फाइल फोटो |

लखनऊ। योगी सरकार ने जीरो टोलरेन्स की नीति के तहत अयोध्या में तैनात खनन निरीक्षक पाठक चन्द्रशेखर रामानुज को अवैध खनन व अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में विफल होने और घोर लापरवाही के मामले में निलंबित करते हुए मुख्यालय लखनऊ सम्बद्ध कर दिया गया है।

पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही के कारण हुई कार्रवाई

यूपी की सचिव एवं निदेशक भूतत्व व एवं खनिकर्म विभाग माला श्रीवास्तव ने जनपद अयोध्या में तैनात खनन निरीक्षक पाठक चन्द्रशेखर रामानुज के निलंबन का आदेश जारी किया। पाठक चन्द्रशेखर रामानुज के खिलाफ यह कार्रवाई अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही व उदासीनता बरते जाने तथा अवैध खनन व अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखे जाने में विफल होने के मामले में की गयी है। पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय लखनऊ सम्बद्ध कर दिया गया है।

अवैध खनन या परिवहन में संलिप्त अधिकारियो व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

सचिव व निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग माला श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अवैध खनन व अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के बहुत सख्त निर्देश विभाग के सभी अधिकारियो व कर्मचारियों को दिये गये हैं और कहीं भी किसी भी स्तर पर कोई विभागीय अधिकारी / कर्मचारी उप खनिजों के अवैध खनन या अवैध परिवहन मे संलिप्त पाया गया तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bengal-will-not-become-bangladesh-sukanta-majumdar/103494

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा- पश्चिम बंगाल को नहीं बनने देंगे बांग्लादेश

Related to this topic: