प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बहराइच: 6 दिन बाद भी नहीं मिला 11 वर्षीय युवराज

बहराइच में नदी में डूबे 11 वर्षीय युवराज का छह दिन बाद भी सुराग नहीं, NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

जनपद के झिंगहा घाट पर सरयू नदी में डूबे 11 वर्षीय युवराज उर्फ शौर्य का छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है।

बहराइच में नदी में डूबे 11 वर्षीय युवराज का छह दिन बाद भी सुराग नहीं ndrf का सर्च ऑपरेशन जारी

Bahraich: 11-Year-Old Yuvraj Still Missing After 6 Days, NDRF Search Continues |

बहराइच: जनपद के झिंगहा घाट पर सरयू नदी में डूबे 11 वर्षीय युवराज उर्फ शौर्य का छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। बच्चे की तलाश के लिए वाराणसी से आई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 30 जवानों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। नदी में लगातार तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की निगाहें अब भी अपने लाडले की तलाश पूरी होने की उम्मीद पर टिकी हैं।

दो अन्य किशोरों के साथ झिंगहा घाट गया था युवराज

जानकारी के मुताबिक, नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरीगंज मोहल्ला निवासी अर्जुन बाजपेयी का 11 वर्षीय बेटा युवराज शुक्रवार दोपहर मोहल्ले के दो अन्य किशोरों के साथ झिंगहा घाट गया था। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब दो बजे युवराज नदी में उतर गया और गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे के नदी में डूबने की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस और रामगांव पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया गया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी युवराज का पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी से NDRF की टीम बुलाई गई। इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम नदी में लगातार खोजबीन कर रही है।

छह दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

हादसे को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन मासूम युवराज का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। हर गुजरते दिन के साथ परिवार की चिंता गहराती जा रही है। परिजन अपने बच्चे की तलाश पूरी होने की आस लगाए बैठे हैं। सरयू नदी के झिंगहा घाट पर जारी सर्च ऑपरेशन के बीच सभी की निगाहें NDRF की टीम पर टिकी हैं। परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही युवराज के बारे में कोई जानकारी मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की मुलाकात

Related to this topic: