प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांदा में दर्दनाक हादसा

नदी किनारे मिट्टी धंसने से युवक डूबा, तीन घंटे बाद मिला शव

बांदा के महुरछा गांव में गोवंशों को पानी पिलाने गए 26 वर्षीय युवक की रंज नदी में डूबने से मौत हो गई। मिट्टी धंसने के बाद युवक गहरे पानी में चला गया था।

नदी किनारे मिट्टी धंसने से युवक डूबा तीन घंटे बाद मिला शव

Banda Youth Dies After Drowning in River Following Soil Collapse |

बांदा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। कालिंजर थाना क्षेत्र के महुरछा गांव निवासी 26 वर्षीय रंजीत की रंज नदी में डूबने से मौत हो गई। वह रोज की तरह गोवंशों को चराने और पानी पिलाने गया था, लेकिन एक पल की फिसलन उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई।

नदी किनारे मिट्टी धंसने से युवक डूबा, तीन घंटे की तलाश के बाद मिला शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोवंशों को पानी पिलाते समय नदी किनारे की कच्ची मिट्टी अचानक धंस गई और रंजीत गहरे पानी में समा गया। चरवाहों के शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू हुई। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक लगातार नदी में खोजबीन की। काफी मशक्कत के बाद रंजीत का शव बाहर निकाला गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी नरैनी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दो साल पहले हुई थी शादी, उजड़ गया सुहाग

रंजीत की शादी वर्ष 2024 में सिमरन से हुई थी। शादी के महज दो साल बाद ही यह हादसा हो गया। अस्पताल में पति का शव देखते ही पत्नी की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव में पसरा मातम

रंजीत चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी असमय मौत से पूरे महुरछा गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में नदी किनारे की मिट्टी बेहद खतरनाक हो जाती है और जरा-सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। एक पल की फिसलन ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया। 

यह भी पढ़ेंः   खेत जाते समय करंट की चपेट में आने से नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Related to this topic: