प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गणना फार्म को अपलोड करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर

पश्चिम बंगाल में अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 16 फरवरी को होगा

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में अंतिम वोटर लिस्ट 2026 के 16 फरवरी को प्रकाशित किया जाएगा। इसके पहले वोटरों के नामों की जांच और वोटर लिस्ट तैयार करने की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

पश्चिम बंगाल में अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 16 फरवरी को होगा

पश्चिम बंगाल में अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 16 फरवरी को होगा

गणना फार्म को अपलोड करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर

कोलकाता।
चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में अंतिम वोटर लिस्ट 2026 के 16 फरवरी को प्रकाशित किया जाएगा। इसके पहले वोटरों के नामों की जांच और वोटर लिस्ट तैयार करने की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 
चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक गणना फार्म को अपलोड करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर है। ड्राफ्ट लिस्ट 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। इसके प्रकाशित होने के बाद वोटर की सुनवाई होगी। 

प्रकाशन के पहले पार्टियों के एजेंटों को मिलेगी लिस्ट

चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को प्रकाशित करने के पहले राजनीतिक दलों के एजेंटों को दिया जाएगा। 
राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिन वोटरों ने एक से ज्यादा बार अपना पता बदला है, उनका नाम अगल एक लिस्ट में रखा गया है। बीएलओ जिन घरों में तीन-चार बार दौरा कर चुके है और वोटर के नाम नहीं मिले हैं, उन वोटरों के नाम को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। 

57 लाख 32 हजार 207 वोटर वोटर लिस्ट से बाहर

राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गणना फार्म को अपलोड करने का कार्य पूरा हो गया है। 10 दिसंबर तक 57 लाख 32 हजार 207 वोटर वोटर लिस्ट से बाहर किए गए है।  24 लाख 14 हजार 750 मृत वोटर हैं। 11 लाख 57 हजार 889 वोटर का पता नहीं चल पाया है। 19 लाख 89 हजार 914 वोटरों के नाम एक जगह से हटाए पाए गए है। एक लाख 35 हजार 627 वोटर फर्जी मिले हैं। दूसरी सूची में 54 हजार 27 वोटर हैं। इस तरह कुल मिला कर 57 लाख 32 हजार 207 वोटर वोटर लिस्ट से बाहर हो गए हैं।  
सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए विशेष पर्यवेक्षक संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों में एसआइआर पर विशेष नजर रख रहे हैं। नंदीग्राम समेत कई ऐसे विधानसभा क्षेत्रों की सूची बनाई गई हैं, जिन पर विशेष पर्यवेक्षकों की नजर है। इनमें वे विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें एसआइआर के कार्य के बारे में भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायते की है।

इसे भी पढ़ेंः

मुर्शिदाबाद जिले में मिले 55 सॉकेट बम

https://www.primenewsnetwork.in/state/55socket-bombs-found-in-murshidabad-district/100684

Related to this topic: