प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मिशन स्कूल में प्रार्थना सभा पर हंगामा

बैतूल: मिशन स्कूल में अस्थाई चर्च बनाकर चल रही थी प्रार्थना सभा, हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद दो पादरी हिरासत में

बैतूल में एक मिशन स्कूल के अंदर अस्थाई चर्च बनाकर प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने पर हिंदू संगठनों ने जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने दो पादरियों को हिरासत में लिया है।

बैतूल मिशन स्कूल में अस्थाई चर्च बनाकर चल रही थी प्रार्थना सभा हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद दो पादरी हिरासत में

Two Pastors Detained After Hindu Groups Protest Prayer Meeting |

बैतूल (मध्य प्रदेश)। एक मिशन स्कूल को अस्थाई चर्च बनाकर प्रार्थना सभा कराने के मामले में जमकर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो स्कूल परिसर के अंदर प्रार्थना सभा चलती मिली। मौके पर 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ मौजूद थी और दो पादरी सभा को संबोधित कर रहे थे, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई।मामला सदर इलाके के एक मिशन स्कूल का है।

स्कूल परिसर के एक हॉल को अस्थाई चर्च

बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर के एक हॉल को अस्थाई चर्च का रूप देकर प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। जैसे ही इसकी सूचना हिंदू संगठनों को लगी, कार्यकर्ता पुलिस के साथ स्कूल पहुंच गए। अंदर का नजारा देखकर हंगामा शुरू हो गया। हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि शैक्षणिक संस्थान की आड़ में बिना अनुमति धार्मिक आयोजन किया जा रहा है और लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सभी बिंदुओं पर जांच जारी 

देखते ही देखते स्कूल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रार्थना सभा करा रहे दोनों पादरियों को हिरासत में ले लिया। दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना सभा के आयोजन की अनुमति ली गई थी या नहीं, स्कूल में अस्थाई चर्च किसकी अनुमति से बनाया गया और सभा में शामिल लोग कहां-कहां से आए थे, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अस्थाई चर्च को तत्काल हटाने की मांग

वहीं हिंदू संगठन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने स्कूल की जमीन पर अस्थाई चर्च बनाकर प्रार्थना सभा आयोजित करने का आरोप लगाते हुए स्कूल की मान्यता की जांच करने और स्कूल को शासन के अधीन करने की मांग भी उठाई है। उधर स्थानीय लोगों का भी आरोप है कि इस स्थान पर पहले भी प्रार्थना सभाएं होती रही हैं और तेज आवाज में होने वाली गतिविधियों को लेकर उनके द्वारा पहले भी शिकायतें की गई थीं। स्थानीय लोगों ने अस्थाई चर्च को तत्काल हटाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़ेंः काम से घर लौटते समय सड़क हादसे में बिजली मिस्त्री की मौत

Related to this topic: