प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भोपाल: स्मोकिंग रोल पेपर पर पहली FIR

भोपाल में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मोंकिंग रोल पेपर बेचने पर पहली बार FIR दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। शहर में पहली बार स्मोंकिंग रोल पेपर बेचने के आरोप में एक दुकान संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

भोपाल में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्मोंकिंग रोल पेपर बेचने पर पहली बार fir दर्ज

public safety campaign |

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। शहर में पहली बार स्मोंकिंग रोल पेपर बेचने के आरोप में एक दुकान संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

यह है पूरा मामला

​यह कार्रवाई रातीबड़ थाना पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नीलबड़ क्षेत्र में एक पान गुमठी (दुकान) संचालक स्मोंकिंग रोल पेपर बेच रहा है। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

​कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी

​पुलिस कमिश्नर ने इस घटना के बाद स्पष्ट चेतावनी जारी की है। प्रशासन का कहना है कि युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए पुलिस अब पूरी तरह से सतर्क है। रोलिंग पेपर का उपयोग अक्सर नशीले पदार्थों (जैसे गांजा आदि) के सेवन के लिए किया जाता है, जिसे देखते हुए अब शहर की सभी पान दुकानों और ऐसी अन्य जगहों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

नशे के खिलाफ सख्त अभियान

राजधानी में पुलिस नशे के प्रसार को रोकने के लिए व्यापक कार्रवाई कर रही है। स्मोंकिंग रोल पेपर बेचने के आरोप में शहर में यह अपनी तरह की पहली FIR है। पुलिस ने पान दुकानों और ऐसे अन्य छोटे प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी है कि वे नशीले पदार्थों के उपयोग में सहायक सामान न बेचें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: फिल्म देख कपल ने दी जान, मचा हड़कंप

https://www.primenewsnetwork.in/state/couple-dies-after-watching-qayamat-se-qayamat-tak/180873

Related to this topic: