प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मध्य प्रदेश में आराम से बुढ़ापा गुजारने का विकल्प

भोपाल में शुरू हुआ फाइव-स्टार 'पेड ओल्ड एज होम', 50 हजार मासिक किराया

मध्यप्रदेश में बुजुर्गों के लिए सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी भोपाल में प्रदेश का पहला फाइव-स्टार पेड ओल्ड एज होम शुरू किया गया है।

भोपाल में शुरू हुआ फाइव-स्टार पेड ओल्ड एज होम 50 हजार मासिक किराया

Bhopal Opens First Five-Star Old Age Home for Senior Citizens |

भोपाल। मध्यप्रदेश में बुजुर्गों के लिए सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी भोपाल में प्रदेश का पहला फाइव-स्टार पेड ओल्ड एज होम शुरू किया गया है। यहां बुजुर्ग हर महीने 50 हजार रुपये खर्च कर होटल जैसी सुविधाओं के बीच अपना बुढ़ापा आराम से गुजार सकेंगे।

लग्जरी ओल्ड एज होम का 24 करोड़ की लागत से निर्माण

इस लग्जरी ओल्ड एज होम का निर्माण करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इसका लोकार्पण किया। यह ओल्ड एज होम खासतौर पर सीनियर सिटीजन की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

फाइव-स्टार होटल जैसा माहौल

इस पेड ओल्ड एज होम में रहने की व्यवस्था किसी फाइव-स्टार होटल से कम नहीं है। यहां अत्याधुनिक और आरामदायक कमरे, बुजुर्गों के अनुकूल फर्नीचर, लिफ्ट, रैंप और व्हीलचेयर की सुविधा, एसी, स्वच्छता और शांत वातावरण की व्यवस्था की गई है।

24 घंटे मेडिकल और केयर सुविधा

बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यहां 24 घंटे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ, नियमित स्वास्थ्य जांच, आपात स्थिति के लिए त्वरित चिकित्सा सुविधा, दवाओं और देखभाल की पूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

खानपान, योग और मनोरंजन ओल्ड एज होम में

डॉक्टरों की सलाह अनुसार पौष्टिक और संतुलित भोजन, योग, ध्यान और हल्की एक्सरसाइज, मनोरंजन, टीवी, इनडोर गेम्स और सामाजिक गतिविधियां भी शामिल हैं, ताकि बुजुर्ग मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/a-half-kilogram-stone-removed-from-young-mans-stomach/130513

युवक के पेट से निकला आधा किलो वजनी पथरी

Related to this topic: