प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन का काम पूरा...

MP News : भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन का काम पूरा, 25 साल का इंतजार खत्म

राजगढ़। जिले के लोगों के लिए बुधवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। करीब 25 साल के लंबे इंतजार के बाद...

mp news  भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन का काम पूरा 25 साल का इंतजार खत्म

भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन का काम पूरा, 25 साल का इंतजार खत्म |

राजगढ़। जिले के लोगों के लिए बुधवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। करीब 25 साल के लंबे इंतजार के बाद जिले में पहली बार ट्रेन दौड़ी। इससे लोगों में काफी उत्साह है। बुधवार सुबह मुंबई से रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) राजगढ़–खिलचीपुर रेलखंड का निरीक्षण किया। वे एक विशेष वाहन से यहां पहुंचे और ट्रायल रन के जरिए पूरे ट्रैक की जांच की। इस दौरान सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ट्रैक ट्रेन संचालन के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। ट्रेन को करीब 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाकर परीक्षण किया गया।

ट्रैक के हर छोटे-बड़े पहलू की जांच की गई ताकि यह तय किया जा सके कि यहां ट्रेन किस गति से संचालित की जा सकती है। रेलवे प्रशासन ने नए ट्रैक के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे रेलवे लाइन के पास अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षा के लिए सतर्क रहें।

ट्रेन चलने की तारीख अभी तय नहीं

हालांकि राजगढ़ में ट्रेन के आगमन को लेकर उत्साह है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ट्रेन का नियमित संचालन कब शुरू होगा। नयागांव, घाटोली और खिलचीपुर के बीच रेलवे ट्रैक तैयार होने और करीब डेढ़ साल पहले CRS निरीक्षण होने के बावजूद अभी तक यहां ट्रेन संचालन शुरू नहीं हो पाया है। वर्तमान में ट्रेनें राजस्थान के अंतिम स्टेशन घाटोली तक चल रही हैं, लेकिन खिलचीपुर तक संचालन शुरू नहीं हुआ है। इसलिए यहां ट्रायल रन होने के बावजूद यह जरूरी नहीं कि ट्रेन तुरंत चलने लगे, जब तक कि इसे औपचारिक रूप से शुरू न किया जाए।

2026 तक पूरा होने का दावा, लेकिन काम अधूरा

रेलवे अधिकारियों का दावा है कि 276 किलोमीटर लंबी पूरी रेल लाइन 2026 तक पूरी हो जाएगी। हालांकि वास्तविकता यह है कि अभी भी कई हिस्सों में काम अधूरा है। राजस्थान सीमा से खिलचीपुर तक ट्रैक तैयार है। राजगढ़ तक भी ट्रैक तैयार हो चुका है। लेकिन ब्यावरा, नरसिंहगढ़, कुरावर और श्यामपुर के बीच काम अभी जारी है। इस कारण पूरी परियोजना को पूरा होने में अभी समय लगेगा।

स्टेशन की साफ-सफाई और तैयारियां पूरी

CRS निरीक्षण को देखते हुए रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। पिछले दो दिनों से रेलवे की तकनीकी टीम राजगढ़ में मौजूद है। स्टेशन की साफ-सफाई की गई। रेलवे सिग्नल की जांच की गई। छोटे-मोटे बाकी काम पूरे किए गए। सिग्नल क्लियर होने के बाद रेलवे ट्रैक निरीक्षण के लिए तैयार हो गया है।

जनता को मिलेगा बड़ा लाभ

यह रेलवे लाइन राजगढ़ जिले के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे भोपाल और कोटा के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी। किसानों को अपनी फसल बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। व्यापार और कृषि दोनों को फायदा होगा। राजगढ़ के सांसद रोडमल नागर ने कहा कि रेलवे लाइन के बाकी काम को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

एक नजर में पूरी परियोजना

परियोजना लागत: ₹3050 करोड़ है। इसकी कुल लंबाई 276 किमी है। राजस्थान सीमा तक ट्रैक तैयार है। वहां ट्रेनें चल रही हैं। रामगंजमंडी रेल लाइन की नींव वर्ष 2000 में रखी गई थी। इसका लक्ष्य 2026 तक पूरा करना है। भोपाल से कोटा के बीच दूरी 50 किमी कम होगी। यात्रियों, व्यापार और कृषि के लिए लाभदायक होगा। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/president-to-visit-ram-lalla-vehicle-entry-closed/149950

Related to this topic: