राजद नेताओं ने कहा कि देश में मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। देश की शिक्षा और विधि व्यवस्था चौपट हो गया है, केंद्र और राज्य सरकार जन विरोधी है।
भागलपुर (बिहार)। जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जहां पूर्व राजद प्रत्याशी जेड हसन, शिशुपाल भारती, सौरभ कुमार प्रखंड अध्यक्ष अशोक राकेश सहित काफी संख्या में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा नाथनगर प्रखंड मुख्यालय में राज्यव्यापी धरना के दौरान नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। राजद नेताओं ने कहा कि देश में मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। देश की शिक्षा और विधि व्यवस्था चौपट हो गया है, केंद्र और राज्य सरकार जन विरोधी है। देश और राज्य की गरीब, शोषित, पीड़ित आम आवाम लोगों को सरकार मंहगाई की ओर धकेल दिया है। जिसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आज सरकार के जन विरोधी नितियों के खिलाफ जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में राज्यव्यापी धरना दिया गया है, जबकि बिहार में बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा जन सरोकार से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर सरकार के जन विरोधी नितियों के खिलाफ 17 जून को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।