प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बैतूल में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बैतूल के मुलताई-मासोद रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

बैतूल में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत पुलिस जांच में जुटी

Bike Rider Killed in Hit-and-Run Accident in Betul |

बैतूल (मध्यप्रदेश)। मुलताई मासोद रोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के आगे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वहान ने रोड़ पर चल रही बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वहान फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम 

प्राप्त जानकारी अनुसार घटना के तुरंत बाद ही राहगीरों ने डायल 112 को सुचना दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली। जिसमें मिलें आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान दतोरा निवासी धनराज पिता जगदेव 42 वर्षीय के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप गया शव 

शव को तत्काल मुल्ताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। शव को देख परिजनों में चिख पुकार सुरू हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने निजी कार्य के चलते मासोद आ रहा था इसी दौरान वह घटना का शिकार हो गया। फिलहाल मासोद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वहान की तलाश में जुटी है। 

यह भी पढ़ेंः   बैतूल में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, लंबे समय से पेट दर्द और किडनी की बीमारी से थी परेशान

Related to this topic: