प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

बिजनौर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विकास कुमार की मौत हो गई। गुस्से में परिजनों ने सड़क जाम किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया।

बिजनौर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत परिजनों ने लगाया जाम

Biker Killed in Hit-and-Run Accident in Bijnor |

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। बिजनौर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी|  जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई अज्ञात वाहन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| 

हल्दौर थाना क्षेत्र में हादसा, परिजनों ने लगाया जाम

बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के बाल किशनपुर चौराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक विकास कुमार 40 वर्षीय पुत्र विजयपाल सिंह को जोरदार टक्कर मार दी | हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई, अज्ञात वाहन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया, गुस्सा खाए परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया घंटों तक सड़क पर जाम लग रहा है| 

पुलिस के समझाने पर खुला जाम, सीसीटीवी खंगाल रही टीम

जिसमें लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, पुलिस ने परिजनों को समझा बूझकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है पुलिस की टीम अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, बताया जा रहा है कि युवक घर से बाइक पर सवार होकर निकला था युवक वापस अपने गांव जा रहा था इसी दौरान युवक को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई और घटना से परिजनों कर और होकर बुरा हाल है व इलाके में सनसनी फैल गई है| 

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वाहन की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है और पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है थाना प्रभारी हल्दौर का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश के लिए टीम लगाई गई है जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा मौके पर शांति व्यवस्था है| 

यह भी पढ़ें:   निवास चौकी क्षेत्र में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब से भरी बोलेरो, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया मामला

Related to this topic: