केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुदार और पश्चिम बगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को बर्बर कहा।
कोलकाता। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुदार और पश्चिम बगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को बर्बर कहा। दोनों भाजपा नेताओं ने स्वस्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से अपनी मांगों को लेकर बातचीत करने के लिए कोलकाता आ रही आशा कर्मियों पर हुए पुलिसिया जुल्म पर विरोध जताया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत करना चाहती थीं आशा कर्मी
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि गरीबों के बीच स्वास्थ्य का कम कर रही आशा कर्मी अपनी मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात और बातचीत करना चाहती थी। वे लगातार आंदोलन कर रही हैं। लेकिन उन्हें जिलों जिलों में पुलिस ने कोलकाता आने से रोका। वे बड़ी संख्या में कोलकाता पहुंच गईं तो उन्हें सॉल्ट लेक में स्वास्थ्य भवन के पास रोका गया। उनको रोकने के लिए स्वास्थ्य भवन के सामने लोहे की दीवार बनाई गई। धर्मतल्ला में भी उन्हें रोका गया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस झोंक दी गई। पुलिस ने जोर जबरदस्ती से उन्हें रोका।
बेलडांगा में उपद्रव के दौरान पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
केंद्रीय मंत्री ने कहा कहा कि मुर्शिदाबाद जिले में बेलडांगा में लगातार दो दिन उपद्रव हुआ और पुलिस चुपचाप देखती रही। वहां क्यों नहीं पुलिस ने अपनी ताकत दिखाई। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को असभ्य और बर्बर बताते हुए पुलिस बल पर जनआंदोलनों को दबाने, मनमाना और जनविरोधी कार्य करने का आरोप लगाया। भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का अरोप लगाया और कहा कि अप्रैल के बाद यह सरकार नहीं रहेगी।
टीएमसी नेता जयप्रकाश मजुमदार ने प्रदेश सरकार को बताया संवेदनशील
इधर टीएमसी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार ने केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को संवेदनशील बताया और कहा कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास की विभिन्न योजनाओं की राशि को रोक कर रखा है। इसकी वजह से सरकार लोगों की मांगों को पूरा नही कर पा रही है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/asha-workers-protest-at-sealdah-railway-station-demanding-salary-hike/105814
वेतन बढ़ाने की मांग: आशा कार्यकर्ताओं का सियालदह रेलवे स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन