प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

चुनाव आयोग के विरोध पर ममता बनर्जी...

चुनाव आयोग के विरोध पर ममता बनर्जी पर भाजपा का हमला, गिरिराज-सुकांत ने बताया 'नाटक'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सुकांत मजुमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिल्लीं में चुनाव आयोग के विरोध को नाटक बताया।

चुनाव आयोग के विरोध पर ममता बनर्जी पर भाजपा का हमला गिरिराज-सुकांत ने बताया नाटक

BJP Slams Mamata Banerjee’s Protest Against Election Commission |

कोलकाता। बिहार के भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिल्लीं में चुनाव आयोग के विरोध को नाटक बताया। 

बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं और उन्हें अपने पद की गरिमा को ख्याल करना चाहिए। वे जिस तरह से विरोध प्रकट कर रही है, सारा देश देख रहा है। क्या कोई मुख्यमंत्री का विरोध करने का इस तरह का तरीका हो सकता है।

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता और केंद्रीय मत्री सुकांत मजुमदार का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार से परेशान हो रही है। वे नहीं चाहती कि एसआईआर हो। वे शुरू से ही इसका विरोध कर रही है।

पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा में कहा था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जितना चाहे एसआईआर का विरोध कर लें, एसआईआर पूरा होगा। भाजपा चुनाव आयोग का समर्थन करती है। भाजपा तमाम नेता और केंद्रीय मंत्री इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध में आगे आ गए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/it-stocks-drag-market-sensex-and-nifty-end-marginally-higher/131972

आईटी शेयरों ने बिगाड़ा बाजार का मूड, मामूली बढ़त के साथ हुआ बंद

Related to this topic: