प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

RLP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

कुचामन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के काफिले का विरोध, RLP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

डीडवाना-कुचामन: जिले के कुचामन सिटी में शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा...

कुचामन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के काफिले का विरोध rlp कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

कुचामन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के काफिले का विरोध, RLP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे |

डीडवाना-कुचामन: जिले के कुचामन सिटी में शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोककर काले झंडे दिखाए और सरकार विरोधी नारेबाजी की। घटना उस वक्त हुई, जब मदन राठौर भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” में भाग लेने के लिए कुचामन पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, आयोजन स्थल से करीब 100 मीटर पहले अचानक गली से निकलकर आरएलपी कार्यकर्ता सड़क पर आ गए और काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व आरएलपी के जिला प्रभारी भूराराम शेषमा और युवा नेता रामनिवास पोषक कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराए, सरकार विरोधी नारे लगाए और हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर विरोध जताया।

अचानक हुए घटनाक्रम से पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल नेहरा  और सीओ मुकेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने लाठियां भांजते हुए कार्यकर्ताओं को मौके से खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया। कार्रवाई के दौरान 7 आरएलपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में कुचामन थाना ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि हाल ही में नागौर सांसद एवं आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और भाजपा नेताओं के बीच चल रही तीखी बयानबाजी के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इसी विवाद के बीच कुचामन में यह विरोध प्रदर्शन सामने आया, जिसने जिले की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nia-raids-four-states-in-connection-with-terror-plot-linked-to-pakistan/209348

Related to this topic: