हावड़ा में हुए हत्याकांड की वजह से टीएमसी संकट में पड़ गई है। भाजपा नेता और केद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने हावड़ा उत्तर के टीएमसी विधायक गौतम चौधरी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
कोलकाता। हावड़ा में हुए हत्याकांड की वजह से टीएमसी संकट में पड़ गई है। भाजपा नेता और केद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने हावड़ा उत्तर के टीएमसी विधायक गौतम चौधरी को गिरफ्तार करने की मांग की है। भाजपा की ओर से विधायक गौतम चौधरी के साथ हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त की तस्वीर वायरल की गई है। हत्याकांड के विरोध में स्थानीय लोगों ने कई घंटे तक सड़क अवरुद्ध किया और हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की।
पीलखाना में हुई हत्या, आरोपी फरार
हावड़ा के पीलखाना में प्रोमोटर शफीक खान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के समय मौजूद लोगों की ओर से टीवी चैनलों को दिए बयानों और सीसीटीवी की तस्वीरों को मुताबिक हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप प्रोमोटर व टीएमसी के युवा नेता हारूल खान और उसके साथ रोहिल नाम के एक युवक पर लग रहा है। हारूल खान और रोहिल फरार हो गए हैं।
शफीक खान और हारूल खान के बीच लेन-देन को लेकर झगड़ा
स्थानीय लोगों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शफीक खान और हारूल खान के बीच लेन-देन को लेकर झंझट था। पीलखाना में शफीक खान और हारूल खान से मुलाकात हुई। दोनों धीरे-धीरे बातचीत कर रहे थें। अचानक गोली चली और शफीक खान घायल होकर गिर गया। शफीक खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस भी आ गई।
वायरल फोटो पर विधायक ने दी सफाई
भाजपा की ओर वायरल की गई तस्वींर में जुलूस में एक मोटर साइकिल पर विधायक गौतम चौधरी और उनके पीछे बैठा हारूल खान दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में टीएमसी के कार्यकर्ता के साथ हारूल खान दिख रहा है। टीएमसी विधायक का कहना है कि उनके साथ अनेक कार्यकर्ता मिलते-जुलते हैं। कौन कार्यकर्ता क्या है, उन्हें कैसे मालूम होगा। पुलिस अपना काम कर रही है। हत्याकांड को अंजाम देने वाला अपराधी पकड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/sukanta-majumdar-promises-free-lpg-and-higher-cash-aid-in-bengal/145798
बंगाल में भाजपा आई तो महिलाओं को मिलेंगे ज़्यादा पैसे और दो मुफ़्त गैस सिलेंडर: सुकांत मजुमदार