प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाजपा की एमएलसी चुनाव की तैयारी

भाजपा शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह पूरी तैयारी से लड़ेगी: धर्मपाल सिंह

प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने का निर्देश दिया।

भाजपा शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह पूरी तैयारी से लड़ेगी धर्मपाल सिंह

Dharampal Singh |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कहा कि भाजपा शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव भी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की तरह पूरी तैयारी और सुदृढ़ संगठनात्मक रणनीति के साथ लड़ेगी। प्रत्येक मतदाता से संपर्क, संवाद एवं समन्वय के साथ निश्चित मतदान सुनिश्चित करने के लिए पन्ना प्रमुखों के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे। संचालन प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी चुनाव के संयोजक श्री संजय राय ने किया।

मतदाताओं से निरंतर संपर्क और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता

प्रदेश महामंत्री  धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना तथा उसे मतदान केंद्र तक लाना हमारी प्राथमिकता है। चुनाव की दृष्टि से मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने की समीक्षा, मतदाताओं से निरंतर संपर्क और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता सुनिश्चित की जाए। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए सभी सीटों पर विजय के लक्ष्य के साथ पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें।
श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव का क्षेत्रफल व्यापक है और चुनाव के लिए समय भी कम बचा है।

विभिन्न लोग रहे मौजूद

इसलिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को और अधिक परिश्रम एवं गति के साथ चुनावी तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र तक मतदाता सूचियां शीघ्रता से पहुंचाने का कार्य पूरा किया जाए, ताकि मतदाताओं से संपर्क एवं संवाद के लिए प्रत्येक मतदाता के घर तक पहुंचा जा सके। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सह-संयोजक मानवेन्द्र सिंह, शंकर गिरी, आलोक गुप्ता, प्रदेश मंत्री एवं सह-संयोजक वसंत त्यागी, अवधेश श्रीवास्तव, प्रमेन्द्र जांगड़ सहित क्षेत्रीय टोली के संयोजक एवं सह-संयोजक तथा एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, अरुण पाठक, महाराज सिंह, बाबू लाल तिवारी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विजय शिवहरे एवं पवन सिंह चौहान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः UPI लेनदेन पर लगने वाला मर्चेंट डिस्काउंट रेट के लिए बैंक व्यापारियों पर नज़र रखेंगे

Related to this topic: