प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी

उमरिया में कुएं से 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या का जताया संदेह

उमरिया के मझगंवा गांव में 22 वर्षीय युवक का शव कुएं से मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होने की बात कह रही है।

उमरिया में कुएं से 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी परिजनों ने हत्या का जताया संदेह

Body of 22-Year-Old Found in Well in Umaria, Family Suspects Murder |

उमरिया (मध्य प्रदेश)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी अंतर्गत ग्राम मझगंवा में गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय युवक का शव गांव के एक कुएँ में मिला। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी पुलिस और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा शव को कुएँ से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

कुएँ में मिला युवक का शव

मृतक की पहचान सिद्धार्थ मिश्रा (22) पिता हरिहर प्रसाद मिश्रा, निवासी ग्राम मझगंवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ पिछले एक दिन से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार रात ग्रामीणों ने कुएँ में शव होने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

परिजनों का आरोप

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। परिजनों का आरोप है कि सिद्धार्थ की हत्या करने के बाद उसका शव साक्ष्य छिपाने की नीयत से कुएँ में फेंका गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मृतक के परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

जांच के बाद मौत की वजह पता चलेगी: पुलिस 

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत दुर्घटनावश हुई, आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या कर शव कुएँ में फेंका गया।

पुलिस ने की मामले जांच शुरू

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है। 

यह भी पढ़े:   लखीसराय में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 34 बोतल विदेशी शराब और बाइक जब्त

Related to this topic: