प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला: कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा पहुंचे जोली ग्रांट एयरपोर्ट, परवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत, आज देहरादून में होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे बड़े नेता
  • देहरादून कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस विभाग को दिए सख्त आदेश, सड़कों पर सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, बीते दिनों देहरादून में हुई घटनाओं के बाद आम जनता में डर का माहौल
  • देहरादून: पहली बार लगेंगी राजस्व लोक अदालत, CS ने दिए निर्देश, मार्च से होंगी आयोजित, राजस्व न्यायालयों में 44000 वाद हैं लंबित, मामलों को सुनने के साथ होगा निपटारा
  • उत्तराखंड में शिक्षकों को AI में दक्ष बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार विकसित करेगी CPD कार्यक्रम, शिक्षकों को उन्नत डिजिटल तकनीक से लैस करने पर फोकस, कक्षा शिक्षण को AI आधारित नवाचारों से जोड़ा जाएगा
  • कानपुर: साईं विला अपार्टमेंट के रूफ टॉप में लगी भीषण आग, रूफ टॉप में टीन शेड डालकर रखे फर्नीचर में लगी आग, पुलिस ने फ्लैट्स के लोगों को निकाला बाहर, दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
  • हमीरपुर: NH 34 पर भीषण सडक हादसा, प्राइवेट बस और डंफर की हुई भिड़ंत, हादसे में लगभग 12 लोग घायल, डंफर और रोडवेज बस के केबिन में फंसे चालक - सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • नोएडा STF यूनिट की बड़ी कार्रवाई, स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने की जांच में ऑनलाइन बेटिंग गैंग का भंडाफोड़, स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
  • संभल: एसपी के.के. विश्नोई ने भ्रष्टाचार के मामले में पूरी SOG टीम को किया निलंबित, कबाड़ा व्यापारी से 30 हजार की रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई, कबाड़ी की शिकायत पर SOG प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के लिए लिखी योगी की पाती, कहा- 'यूपी का बजट नवाचार का है ऐतिहासिक बजट, नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति पथ पर है सतत गतिशील'

ट्रेलर में घुसी कार, झपकी...

ट्रेलर में घुसी कार, झपकी ने जबलपुर के 5 युवकों की ली जान

MP News : उज्जैन से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे जबलपुर के पांच श्रद्धालुओं की शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क...

ट्रेलर में घुसी कार झपकी ने जबलपुर के 5 युवकों की ली जान

ट्रेलर में घुसी कार, झपकी ने जबलपुर के 5 युवकों की ली जान |

MP News : उज्जैन से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे जबलपुर के पांच श्रद्धालुओं की शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कोटा–जयपुर नेशनल हाईवे पर चाकसू क्षेत्र में सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। तेज रफ्तार से चल रही कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी।

कार के परखच्चे उड़ गये

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

खाटूश्यामजी जा रहे थे

बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने के बाद खाटूश्यामजी (सीकर) के लिए रवाना हुए थे। कार में सवार सभी लोग आपस में परिचित थे और धार्मिक यात्रा पर निकले थे।

हादसे में मृतक

मृतकों में शानु सक्सेना (25), पीयूष राय (26),  राहुल रजक (27), अनुराग रजक (27), रेशमा श्रीवास्तव (54) शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, मृतक पीयूष के पिता का उसी दिन जन्मदिन था। पीयूष ने अपने पिता को व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। परिवार के लोगों ने बताया कि राहुल और अनुराग ने भी यात्रा के दौरान सेल्फी साझा की थी, जो अब उनकी आखिरी तस्वीर बन गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को संभवतः झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-approves-first-underwater-road-rail-tunnel-in-assam/143720
 

Related to this topic: