प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राहगीर को टक्कर, कार छोड़ भागा चालक

राहगीर को टक्कर मारकर भागी कार, युवकों ने पीछा किया तो सड़क पर छोड़ भागा चालक

धार्मिक नगरी मैहर में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीर को टक्कर मारकर भागी कार युवकों ने पीछा किया तो सड़क पर छोड़ भागा चालक

Car Hits Pedestrian and Flees, Driver Abandons Vehicle After Pursuit |

मैहर {मध्य प्रदेश}: धार्मिक नगरी मैहर में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर मां शारदा देवी मंदिर मार्ग की ओर भागने लगा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और बाइक सवार युवकों ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया। युवकों को पीछे आता देख चालक ने कुछ दूरी पर कार सड़क पर ही छोड़ दी और पैदल मौके से फरार हो गया।

टक्कर से राहगीर घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार क्रमांक UP 33 BY 4225 तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर जा रहे राहगीर को टक्कर लग गई। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

युवकों ने किया कार का पीछा

हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भागने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों और बाइक सवार युवकों ने कार का पीछा शुरू कर दिया। युवकों को पीछे आता देख चालक ने कुछ दूरी पर कार सड़क पर ही छोड़ दी और पैदल मौके से फरार हो गया।

कार जब्त, चालक की तलाश जारी

सूचना मिलते ही मैहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर छोड़ी गई कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घायल की स्थिति और घटना के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: रिश्तेदार के घर जा रहा था युवक, सड़क हादसे में मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Related to this topic: