चंदौली के तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन पर हुए दो अलग-अलग रेल हादसों में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।
Chandauli: Two Separate Train Accidents Leave One Dead, Woman Critically Injured |
चंदौली,(उत्तर प्रदेश)। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र स्थित तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन पर देर रात हुए दो अलग-अलग रेल हादसों में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
युवक की मौके पर ही मौत
पुलिस के अनुसार करीब 36 वर्षीय अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पहचान कराने में जुटी पुलिस
मृतक की तलाशी के दौरान उसके पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य दस्तावेज नहीं मिले। ऐसे में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य माध्यमों से उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी।
युवती गंभीर रूप से घायल
इसी दौरान तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन पर एक अन्य घटना में एक युवती भी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार घायल युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है और उसका पहले से उपचार चल रहा था। दोनों घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है, कि यदि मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी हो तो तत्काल सकलडीहा पुलिस को सूचित करें, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
यह भी पढ़ेंः जौनपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप