West bengal : कलकत्ता हाईकोर्ट के प्रधान न्यायाधीस सुजय पाल ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल..
कलकत्ता हाईकोर्ट के प्रधान जज ने बैठक कर SIR के कार्यों की प्रगति की ली जानकारी |
West bengal : कलकत्ता हाईकोर्ट के प्रधान न्यायाधीस सुजय पाल ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल, राज्य के मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, पुलिस महानिदेशक पीयुष पांडे समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक कर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए निर्देश के निर्देश के अनुसार एसआईआर के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
सूत्रों के अनुसार, वोटरों के उन कागजातों को न्यायिक अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं, जिन कागजातों को 14 फरवरी के पहले अपलोड नहीं किया गया था। यह कार्य ईआरओ और एईआरओ को करना था। न न्यायिक अधिकारियों की देखरेख में उन कागजातों की जांच कर उन्हें अपलोड किया जाएगा।
कलकत्ता हाईकोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सुजय पाल के नेतृत्व में हुई बैठक में न्यायिक कर्मचारियों को होने वाली सुविधा-असुविधा के बारे मे चर्चा की गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, तीनम साल का अनुभवप्राप्त सिविल कोर्ट के जजों को भी एसआईआर के कार्य में लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/union-home-minister-amit-shah-again-targeted-the-mamata-banerjee-government/146031