प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को...

मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को “बाहरी” लोगों से किया सावधान

कोलकाता। मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र...

मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को “बाहरी” लोगों से किया सावधान

मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को “बाहरी” लोगों से किया सावधान |

कोलकाता। मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में आए “बाहरी” लोगों से सावधान किया। उनका कहना है कि एक विरोधी पार्टी बाहरी लोगों के बल पर वोटों के दिन गड़बड़ी करवाना चाहती है। उनका इशारा भाजपा की ओर है। 

टीएमसी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद भवानीपुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुटे पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने “बाहरी” लोगों की तलाश शुरू कर दी है। “बाहरी” का मतलब बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत भाजपा शासित राज्यों के आए वे लोग जो भावनीपुर में स्थाई तौर पर नहीं रहते लेकिन पिछले कुछ दिनों से इलाके में रहते देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर दे के शुरू होते ही भाजपा पर अपने शासित राज्यों से बाहरी लोगों को लाकर रखने का आरोप लगाती रही है। वे यह भी आशंका जताती रही है कि इन बाहरी लोगों का चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का यह भी कहना है कि उनके चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में विभिन्न राज्यों के लोग स्थाई तौर पर कई पीढ़ी से रहते है। वे उनके (ममता बनर्जी के) समर्थक-सहयोगी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को इन लोगों से पहले से अधिक संपर्क में रहने पर जोर दिया है ताकि वे अपनो को “बाहरी” के रूप में न मान लें। 

टीएमसी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक-दो दिन के बाद से लगातार उत्तर बंगाल और फिर दक्षिण बंगाल के चुनावी दौरे पर रहेगी। ऐसी स्थिति में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की देखरेख में भवानीपुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार होगा। उस क्षेत्र के सभी वार्ड कमिश्नरों, बूथ लेवल के नेताओं-कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के तहत तय कार्यकर्मों को पूरा करने का दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/gas-companies-promoting-png-connections/149731

Related to this topic: