नौगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा बाघी गांव में बुधवार को घर के बाहर पानी भरी छोटी गड़ही में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
चंदौली {उत्तर प्रदेश}: नौगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा बाघी गांव में बुधवार को घर के बाहर पानी भरी छोटी गड़ही में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, कस्बा बाघी गांव में चार वर्षीय जिलानी घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर के बाहर मौजूद पानी भरी छोटी गड़ही में गिर गया।
बच्चों ने पानी में डूबा देखा तो मचाया शोर
कुछ देर बाद वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने उसे पानी में डूबा देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों के शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में मासूम को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद जिलानी को मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत से परिवार में मची चीख-पुकार
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन बदहवास होकर रोने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और परिवार को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों के अनुसार, घर के बाहर मौजूद पानी भरी गड़ही में खेलते समय यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है। नौगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा बाघी गांव में हुई इस घटना से ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।
ये भी पढ़ें: मथुरा के शहीद अग्निवीर सूरज सिंह लेह सड़क हादसे में शहीद, नम आंखों से दी अंतिम विदाई