प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीआईडी ने 3 अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

JSSC-CGL 2023 में कथित अनियमितता, CID ने 3 अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (जेएसएससी-सीजीएल) 2023 में कथित अनियमितताओं के मामले में तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है।

jssc-cgl 2023 में कथित अनियमितता cid ने 3 अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

CID arrests 3 candidates over irregularities in JSSC-CGL recruitment exam |

रांची:  झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (जेएसएससी-सीजीएल) 2023 में कथित अनियमितताओं के मामले में तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी

इन गिरफ्तारियों के साथ ही सीआईडी इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कोडरमा जिले के निवासी अजय कुमार तथा गिरिडीह जिले के निवासी संजय कुमार और रामकृष्ण कुमार सिंह के रूप में हुई है।

अनुचित तरीके से लाभ लेने का आरोप

सीआईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘इन अभ्यर्थियों ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनुचित तरीके से लाभ हासिल किया।’’ नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द किए जाने तथा कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग को लेकर 25 जुलाई से प्रदर्शन शुरू किया था। इन प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने 18 अगस्त को जेएसएससी-सीजीएल-2023 समेत कई भर्ती परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था।

हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले पर लगाई रोक

हालांकि, परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय ने बाद में सरकार के इस फैसले पर रोक लगा दी।

ये भी पढ़ें: चमोली प्रशासन का सख्त आदेश: धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर और बिना अनुमति के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध

Related to this topic: