कोलकता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेदिनीपुर में रोड शो करने के पहले उत्तर चौबीस परगना जिले के बशिरहाट में...
कोलकता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेदिनीपुर में रोड शो करने के पहले उत्तर चौबीस परगना जिले के बशिरहाट में टीएमसी की चुनावी सभा में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा की मांग की। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि जब बीएसएफ केंद्र सरकार के अधीन है तो घुसपैठ के लिए कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने भाजपा पर झूठ बोलने और लूटने का आरोप लगात हुए कहा कि केंद्र सरकार के अधीन क्षेत्रों को बेचा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा कितना भी झूठ बोले, कुप्रचार करें बंगाल में टीएमसी की सरकार बनेगी। उसके झांसे में बंगाल नहीं नहीं आने वाला है। उन्होंने कहा कि बंगाल का विधानसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए चुनाव है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र विरोधी है। उसने बड़े पैमाने पर वैध वोटरों के नामों को वोटर लिस्ट से हटवाया। उसने जिनका नाम हटवाया अधिकर मुस्लिम, दलित, आदिवासी, पिछड़े गरीब समुदाय के लोग है।
39 फीसदी मुस्लिम है तो बाकी गरीब हिंदू ही है। भाजपा मुस्लिम विरोधी तो है, गरीब विरोधी भी है। उन्होंने अपने पुराने आरोप को दोहराया कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग काम करता है। चुनाव आयोग भाजपा नेताओं की सुनता है और टीएमसी नेताओं को अपमानित करता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आशंका जताई कि भाजपा चुनान में व्यापक धांधली कर सकती है। चुनाव में केंद्र सरकार के अधीन एजेंसियां काम कर रही है। इवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है।
वोटों की गणना में धांधली की जा सकती है। उसने चुनाव में धांधली के लिए काफी तादाद में बाहर के लोगों को बुलाया है। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और वोटरों को उससे सावधान रहने के लिए कहा। ममता बनर्जी मेंदिनीपुर में रोड शो किया और आम वोटरों से अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को कामयाब बनाने के लिए अपील की।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bengal-amit-shah-releases-party-manifesto/156275